हॉकी: भारत ने इंग्लैंड को प
4-0 से हराया, दूसरी जीत
| डसेलडोर्फ
भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने
4-नेशन टूर्नामेंट में इंग्लैंड पर
4-0 से आसान जीत हासिल
की। मुकाबले की शुरुआत से
ही भारत का अटैक इंग्लैंड पर
कारगर साबित हुआ। 13वें मिनट
पर रजिंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर
को गोल में तब्दील किया। पहले
हाफ के अंत में इंग्लैंड की तरफ
से अटैक देखने को मिला। लेकिन
भारत के अच्छे डिफेंस के चलते
इंग्लैंड खाता खोलने में नाकाम
रही। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही
आमिर ने स्कोर 2-0 कर दिया।
41वें मिनट में अमनदीप लाखरा ने
एक और पेनल्टी कॉर्नर का फायदा
उठाया और गोल दाग दिया। 58वें
मिनट में अरायजीत के गोल से
भारत ने एकतरफा जीत हासिल
की। वर्ल्ड कप की तैयारियों के
लिए हुए टूर्नामेंट में भारत ने स्पेन
को 6-2 से मात दी थी। इसके बाद
भारत को मेजबान जर्मनी से 2-3
से हार का सामना करना पड़ा था।
भारत ने दो जीत के साथ टूर्नामेंट
में अपना अभियान समाप्त किया।